Breaking News

जीवनदायिनी, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते को कायम रखने वाली एक मजबूत कड़ी है घर की महिला- जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता यादव

गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्‍य कुसुमलता यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस हर साल मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी हैं, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते  कायम रखने और उसको  संवारने वाली एक मजबूत कड़ी  है।  घर में महिलाओं की मुस्कुराहट उस घर मे खुशहाली का प्रतीक होता है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। उन्होंने आज के वर्तमान परिवेश की महिलाओं को खास करके बच्चियों को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा की बच्चियों को एकल परिवार को बढ़ावा  नहीं देना चाहिए बल्कि उन्हें संयुक्त परिवार को लेकर चलना चाहिए इससे पारिवारिक शक्ति, आत्म बल और समृद्धि  मे वृद्धि होती है। प्रत्येक महिला को हमेशा संयुक्त परिवार को कायम रखने का कोशिश करते रहना चाहिए।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …