Breaking News

विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर ने नवागत अधिशासी अभियंता इंजीनियर गोपाल सिंह का किया स्वागत

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा के पदाधिकारियो ने निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री के नेतृत्व में नवागत अधिशासी अभियंता इंजीनियर गोपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवागत अधिशासीअभियंता इंजीनियर गोपाल सिंह का स्वागत करते हुए निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि जनपद गाजीपुर के सभी नियमित कर्मचारी एवं संविदा कर्मचारी पूरी तन्मयता के साथ राजस्व वसूली एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित करने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर नवागत अधिशासी अभियंता से कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण हेतु अनुरोध किया। नवजात अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने  भी  कर्मचारी समस्याओं का निस्तारण एवं संगठन को सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिव दर्शन सिंह मामा, मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री रणजीत सिंह यादव, सुरेश सिंह यादव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, गजानन चौधरी, अनमोल मिश्रा, पीतांबर कुशवाहा, गौरी ओझा, मनीष राय, आशीष सोनकर, पवन , संजय, आदर्श, विश्वजीत, अनुराग शर्मा, राजेश कश्यप, सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …