वाराणसी। महिला और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मैट केयर ने वाराणसी के महमूरगंज में अपना पहला मातृत्व एवं शिशु अस्पताल शुरू किया है। यह हॉस्पिटल उन्नतसुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और नवजात शिशुओं के लिए विशेष देखभाल सेवाओं से सुसज्जितहै, जो गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और हाईरिस्क प्रेगनेंसी के मामलों में संपूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदानक रेगा।हॉस्पिटल का उद्घाटन वाराणसी के महापौर अशोकतिवारी, आईवीएफ स्पेशलिस्ट एवं इन्दिरा आईवीएफ सेन्ट्रल जोनक्लस्टर बिजनेस डायरेक्टरडॉ.आरवीसिंह, ओब्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजीमैट केयर सेंटर हेड डॉ.सुनीलयादव औरपीडियाट्रिक्स और नियोनेटोलॉजी मैट केयर की हेड डॉ. निमिषासिंह ने किया। इन विशिष्टजनों की उपस्थिति ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।मैट केयर मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं जिसमें एडवांस डिलीवरी रूम, आधुनिकऑपरेशनथिएटर और लेवलIII एनआईसीयू शामिलहैं ।यहां हाईरिस्क प्रेगनेंसी मैनेजमेंट, न्यूनतम इनवेसिव गायनेकोलॉजिकल सर्जरी, नवजातशिशु सर्जरी, फिटल मेडिसिन सर्विसेज और पोस्ट नेटल रिहे बिलिटेशन सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे माताओं और नवजात शिशुओं कोसम्पूर्ण और विशेषज्ञ देखभाल मिलसके। यहां बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रसूति विशेषज्ञ, नवजात विशेषज्ञऔर फिटल मेडिसिन विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम सेवाएं देगी, जिससे उच्चस्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर इन्दिरा आईवीएफ के पूर्णकालिक निदेशकऔर सीईओ डॉ.क्षितिज मुर्डियाने कहा कि मैट केयर का पहला मेटरनिटी एण्ड चाइल्स हॉस्पिटल, मेटरनिटी एवं नवजात शिशु चिकित्सा व देखभाल के क्षेत्र में एक मील का पत्थरहै। मां और नवजात देखभाल में नए स्टेण्डर्ड स्थापित करने के संकल्प के साथ, मैट केयर उन्नत चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञों की एक समर्पित टीमके साथ सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है ताकि हर माँ और नवजात को विशेषज्ञों द्वारा उच्च स्तरीय चिकित्सा देखभाल मिले। आईवीएफ स्पेशलिस्ट एवं इन्दिरा आईवीएफ सेन्ट्रल जोन क्लस्टर बिजनेस डायरेक्टर डॉ. आर वी सिंह ने कहा कि वाराणसी में गुणवत्ता पूर्ण मेटरनिटी और नवजात देखभाल की जरूरत बढ़ती जा रही है। मैट केयर हॉस्पिटल को इस तरह डिजाइन किया गयाहै कि यह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उच्चगुणवत्ता युक्त एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सके।यहां 24 घंटे प्रयोगशाला सेवाएं , इन –हाउसफार्मेसी , फिजियोथैरेपी और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य व्यक्तिगत देखभाल प्रदान करना और मेडिकल एक्सीलेंस के उच्चतम स्टेण्डर्ड को बनाए रखना है। मैटकेयर ने पहले हॉस्पिटल की शुरुआत के साथ भारत में मेटरनिटी और नियोनेटल स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। मैटकेयर विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों पर ध्यान केंद्रित करके , वहां उच्चस्तरीय मेटरनिटी और शिशु देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मैटकेयर का उद्देश्य मेटरनिटी और चाइल्ड हेल्थ केयर में गुणवत्ता और उपलब्धता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। यह विशेषरूप से उन क्षेत्रों में काम करेगा जहां उच्चस्तरीय और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती जरूरत महसूस की जार ही है। अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक, नवाचार और विशिष्ट देखभाल के साथ , मैटकेयर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की शुरूआत में विश्वसनीय चिकित्सा केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….