Breaking News

मऊ: जायसवाल समाज के तत्वावधान में 16 मार्च को होगा होली मिलन समारोह

मऊ। जायसवाल समाज होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी 16 मार्च को किया गया है। समारोह में लोक संस्कृति युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व विविध आयोजन किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णय के तहत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। रविवार 16 मार्च की शाम गृहस्थ प्लाजा में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सहित जनपद के सभी कस्बों से समाज के लोग सपरिवार शामिल होंगे। इस समारोह में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली सहित विविध आयोजन संपन्न होंगे। इस बैठक में कैलाशचंद जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, संतोष जायसवाल, नीरज जायसवाल, कन्हैयालाल, उमेश, दीपक, अमित, हिमांशु, विक्रांत जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …