गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय जी का जमानिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ।सुबह 10.00 बजे भदौरा मंडल, दिलदारनगर में 12 बजे, जमानिया दक्षिणी मंडल में 2.00 बजे, जमानिया नगर क्षेत्र में 3.00 बजे,जमानिया उत्तरी मंडल में 4.00 बजे सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने ने स्पष्ट किया कि वे पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि भाजपा में किसी का शोषण नहीं होगा। कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी। जमानिया नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है कहां कब किसको नीचे से ऊपर ले जाकर बैठा दे ये कोई नहीं जानता । कार्यक्रम में जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा,भदौरा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह,दिलदारनगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्य,जमानिया दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद,जमानिया उत्तरी मंडल अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी जिला प्रतिनिधि अनिल कुमार गुप्ता,संतोष पाण्डेय मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….