वाराणसी। कुशवाहा महासभा वाराणसी की नई कार्यकारिणी का गठन उत्कर्ष पर्व के अवसर पर किया गया। यह आयोजन अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पहाड़िया में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में नई कमेटी की घोषणा की गई। इस अवसर पर महासभा के संरक्षक मंडल में ई. अशोक कुमार मौर्य, अनिल मौर्य (अध्यापक), लक्ष्मण वर्मा और डॉ. श्याम नारायण कुशवाहा को शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला इकाई के अध्यक्ष के रूप में दीपक कुमार मौर्य (चिरईगांव) का चयन किया गया, जबकि महामंत्री की जिम्मेदारी मनोज कुमार मौर्य (धन्नीपुर, लोहता) को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में त्रिलोकी प्रसाद मौर्य (चिरईगांव) और सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में प्रेमचंद मौर्य (सत्संग नगर कॉलोनी, अकथा) को चुना गया। महानगर इकाई के लिए राजेंद्र गांधी (पूर्व उप सभापति, नगर निगम वाराणसी) को अध्यक्ष तथा अशोक कुमार मौर्य (पार्षद, महाबीर मंदिर) को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसी क्रम में विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें चिरईगांव के लिए गंगा सागर मौर्य, चोलापुर के लिए बलवन्ता (पूर्व प्रधान), हरहुआ के लिए ई. सुनील कुमार मौर्य, पिंडरा के लिए सियाराम मौर्य, बड़ागांव के लिए कमला शंकर मौर्य और अराजी लाइन के लिए रत्नेश कुमार मौर्य को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के वरिष्ठ सदस्यों ने समाज के विकास और एकजुटता पर बल देते हुए नई कमेटी को शुभकामनाएँ दीं। वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं और नई टीम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नवगठित कमेटी को समर्थन और सहयोग देने का संकल्प लिया।
