Breaking News

वाराणसी: श्री करुणेश्वर महादेव (डीह बाबा) के प्रसाद के लिए भक्तों की उमडी भीड

वाराणसी। पहडिया स्थित सुरभि परिवार एवं सुरभि चैरिटेबल ट्रस्ट और अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट की ओर से सुरभि इंटरनेशनल होटल के समक्ष श्री करुणेष्वर महादेव (डीह बाबा) के आर्शिवाद से विशाल भण्डारे का आयोजित किया गया। भण्डारा शुरु होने से पूर्व मंदिर के महंत श्री हीरा लाल मौर्य ने डीह बाबा के बारे में बताया कि श्री करुणेश्वर महादेव की कृपा से सभी भक्तों के काम सकुशल संपन्न होते हैं। लोगों की इनके प्रति प्रबल आस्था के कारण इनके भक्त बिना बाबा के दर्शन पूजन के अपना कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं।प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को डीह बाबा की आरती व भोग के पश्चात् भण्डारे का अयोजन किया जाता है जिसमें बडे उत्साह के साथ हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने के लिए भण्डारे में आते हैं। इस अवसर सुरभि इंटरनेशनल होटल एवं अशोका परविार के सभी कर्मचारियों ने भण्डारे में प्रसाद वितरण के लिए अपनी भागीदारी निभाई इस अवसर पर ई0 अंकित मौर्य, डा0 अमित मौर्य, आकाश मौर्य जी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …