लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रति ट्रिप पांच से दस रुपये तक टोल शुल्क बढ़ा दिया है। इससे हाईवे का सफर महंगा हो जाएगा। टोल शुल्क की नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू होंगी। प्राधिकरण ने शुक्रवार को इस संबंध में सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले दिन से वाहनों को ज्यादा टोल चुकाना पड़ेगा। टोल सूत्रों ने बताया कि इसका असर रोजाना लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, रायबरेली होकर उसी रूट पर लंबी दूरी को तय करने वाले 10 लाख से ज्यादा छोटे व बड़े वाहनों पर पड़ेगा। प्राधिकरण कानपुर हाईवे पर नवाबगंज, अयोध्या हाईवे पर अहमदपुर, रौनाही, बारा और रायबरेली हाईवे पर दखिना शेखपुर पर टोल शुल्क की वसूली करता है।
कानपुर रोड का नवाबगंज टोल प्लाजा | ||
एकल यात्रा | वर्तमान | प्रस्तावित |
कार | 95 | 100 |
बस, ट्रक | 320 | 330 |
छोटे कमर्शियल | 155 | 160 |
बहराइच का आनी टोल प्लाजा | ||
कार | 45 | 45 |
बस, ट्रक | 150 | 155 |
छोटे कमर्शियल | 70 | 75 |
बाराबंकी हाईवे का अहमदपुर पुर टोल प्लाजा | ||
कार | 115 | 120 |
बस, ट्रक | 395 | 405 |
छोटे कमर्शियल | 185 | 195 |
अयोध्या हाईवे का रौनाही टोल प्लाजा | ||
कार | 120 | 125 |
बस, ट्रक | 415 | 430 |
छोटे कमर्शियल | 195 | 205 |
रायबरेली का दखिना शेखपुर टोल प्लाजा | ||
कार | 115 | 120 |
बस, ट्रक | 385 | 400 |
छोटे कमर्शियल | 185 | 190 |
बाराबंकी हाइवे का शाहबपुर टोल प्लाजा | ||
कार | 40 | 40 |
बस, ट्रक | 135 | 140 |
छोटे कमर्शियल | 65 | 65 |
बाराबंकी का बारा टोल प्लाजा | ||
कार | 105 | 110 |
बस, ट्रक | 350 | 365 |
छोटे कमर्शियल | 170 | 175 |
सुल्तानपुर का असरोगा टोल प्लाजा | ||
कार | 110 | 115 |
बस, ट्रक | 370 | 385 |
छोटे कामर्शियल | 175 | 185 |