Breaking News

सेवा साथ विकास फाउंडेशन ग़ाज़ीपुर ने ‘आओ पढ़ें अभियान’ के तहत उत्थान फाउंडेशन में वितरित की स्कूली किट

गाजीपुर। सेवा साथ विकास फाउंडेशन द्वारा आओ पढ़ें अभियान के अंतर्गत आज उत्थान फाउंडेशन में रहने वाले आदिवासी एवं दिव्यांग बच्चों को स्कूली किट वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य वंचित एवं विशेष जरूरतों वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को किताबें, कॉपियां, पेंसिल, बैग और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। संस्था के प्रतिनिधियों ने इस पहल को आगे भी जारी रखने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सेवा साथ विकास फाउंडेशन शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन का मानना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसी सोच के साथ यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …