लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर परिसर में दिनांक: 07 अप्रैल 2025 को प्रातः 10:30 बजे मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश का आगमन होगा। इस आशय की स्वीकृति विश्वविद्यालय को प्राप्त हो गई है। स्वीकृति प्राप्त होते ही विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री जी के आगमन की तैयारियां तेज हो गईं। माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से विश्वविद्यालय के नव नियुक्त 76 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। विश्वविद्यालय में विभागवार नव नियुक्त शिक्षकों की संख्या निम्नवत है: –
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
एसोसिएट प्रोफेसर- 4
असिस्टेंट प्रोफेसर- 5
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
एसोसिएट प्रोफेसर- 5
असिस्टेंट प्रोफेसर- 11
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग
एसोसिएट प्रोफेसर- 5
असिस्टेंट प्रोफेसर- 20
सिविल इंजीनियरिंग
एसोसिएट प्रोफेसर- 1
असिस्टेंट प्रोफेसर- 7
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
एसोसिएट प्रोफेसर- 3
असिस्टेंट प्रोफेसर- 5
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
एसोसिएट प्रोफेसर- 1
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1
गणित
एसोसिएट प्रोफेसर- 1
असिस्टेंट प्रोफेसर- 3
केमिकल इंजीनियरिंग
असिस्टेंट प्रोफेसर- 2
रसायन विज्ञान
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी)
असिस्टेंट प्रोफेसर- 1
साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा नव नियुक्त शिक्षकों हेतु विश्वविद्यालय आयोजित किए जा रहे प्रेरण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उनके कर कमलों से निम्नलिखित निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा:-
लोकार्पण हेतु परियोजनाएं:-
- यांत्रिक अभियंत्रण विभाग भवन का विस्तार, लागत रु. 162.23 लाख
- आई टी आर सी/ आई टी सी ए विभाग भवन का विस्तार, लागत रु. 154.28 लाख
- परिसर में प्राकृतिक गैस पाईप लाइन स्थापना, लागत रु. 52.85 लाख
- परिसर स्थित विद्युत सब स्टेशन के पास पक्की चारदीवारी का निर्माण, लागत रु. 74.97 लाख
- सावित्री बाई फुले महिला छात्रावास, लागत रु. 784.35 लाख
- सरस्वती वाटिका एवं अमर बलिदानी बिस्मिल पार्क, लागत रु. 15 लाख
- 04 अदद नई सी एन जी बसों का संचालन आरम्भ, लागत रु. 113.57 लाख
लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की कुल लागत रु. 1357.25 लाख
शिलान्यास हेतु परियोजनाएं
- बहुउद्देशीय भवन का अनुरक्षण और नवीनीकरण कार्य, लागत रु. 160.85 लाख
- विश्वेसरैया भवन, टैगोर भवन, रमन भवन, एवं सुभाष भवन छात्रावासों का नवीनीकरण कार्य, लागत रु. 1726.93 लाख
- सिविल इंजीनियरिंग विभाग के दो ब्लाकों का विशेष अनुरक्षण, लागत रु. 117.68 लाख
- परिसर में विभिन्न स्थानों पर नई सड़क का निर्माण, लागत रु. 99.08 लाख
- परीक्षा अनुभाग हेतु भवन का निर्माण, लागत रु. 863.16 लाख
- 528 क्षमता के पुरुष छात्रावास का निर्माण, 4797.98 लाख
शिलान्यास हेतु समस्त परियोजनाओं की कुल लागत रु. 7765.67 लाख
इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय द्वारा शोध प्रकाशन एवं पेटेंट को बढ़ावा देने हेतु आरम्भ की गई ‘टैलेंट इंसेंटिव स्कीम’ के अंतर्गत जुलाई से दिसंबर 2024 अर्थात एक सेमेस्टर के भीतर उत्कृष्ट शोध पत्र अथवा पेटेंट प्रकाशित करने वाले चयनित शिक्षकों एवं छात्रों को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत भी किया जाएगा। शोध पत्र अथवा पेटेंट प्रकाशन हेतु चयनित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की संख्या निम्नवत है:
प्रीमियर रिसर्च अवॉर्ड (रु. 50,000/-)
शिक्षक- 8
छात्र-छात्राएं- 13
कॉमेंडेबल रिसर्च अवॉर्ड (रु. 20,000/-)
शिक्षक- 22
छात्र-छात्राएं- 50
पेटेंट हेतु पुरस्कार
शिक्षक/ छात्र-छात्राएं: 7
इस प्रकार कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के ‘टैलेंट इंसेंटिव स्कीम’ के अंतर्गत कुल रु. 9,39,529/- की धनराशि 26 शिक्षकों सहित 69 छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री के कर कमलों से पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।