Breaking News

भदोही: खड़े कंटेनर में टकराया शव वाहन, दो महिलाओं की मौत, छह गंभीर

भदोही। जिले के कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भोर में खड़े कंटेनर में पीछे से एंबुलेंस भीड़ गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से दतनापुर गोदाड़ो बिहार निवासी वरुण कुमार (45) जो दिल्ली के एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करते थे। पिछले 8 अगस्त को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था। रविवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार के रमेश (45) पुत्र त्रिवेदी निवासी बरई बरादह गाजीपुर, उत्तम (30) पुत्र शंकर निवासी खोड़ा गाजियाबाद, राजा (35) निवासी बेगूसराय बिहार, अजित कुमार (28) पुत्र अज्ञात निवासी बेगूसराय बिहार तथा मृतक की पत्नी ममता (40) और उनकी बहन बेबी (45) पत्नी परमेश एंबुलेंस से दिल्ली से दतनापुर गोडाडो बिहार शव को लेकर जा रहे थे।  जैसे ही एंबुलेंस गोपपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची एंबुलेंस चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित एंबुलेंस सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा ध्वस्त हो गया। घटना में ममता (40) और बेबी की मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक सूरज (32) पुत्र श्रीकृष्णा निवासी ब्लॉक चंदा अछल्दा औरैया तथा खलासी मोहम्मद अफसर (23) पुत्र मोहम्मद सलीम सहित सभी अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जहां गंभीर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …