Breaking News

गाजीपुर: शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज के दो चिकित्‍सकों ने इराक में लहराया तिरंगा

शिवकुमार

गाजीपुर। गंगा-जमुनी संस्‍कृति की धरती जिले के शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज के दो चिकित्‍सकों ने इराक के कर्बला में लहराया तिरंगा। धार्मिक यात्रा अरबईन में तिरंगा लेकर चल रहे दोनों नौजवान चिकित्‍सकों की चर्चा आज देशभर में हो रही है। इस संदर्भ में शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज गाजीपुर के संस्‍थापक चेयरमैन डा. मोहम्‍मद आजम कादरी ने बताया कि इराक में हर वर्ष नजफ से कर्बला तक लगभग 110 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा अरबईन का आयोजन होता है। जिसमे पूरे विश्‍व से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। इराक के कर्बला कमेटी ने शम्‍मे गौसिया मेडिकल कालेज से यह गुजारिश की थी कि श्रद्धालु की चिकित्‍सा सेवा के लिए फ्री मेडिकल कैम्‍प लगाये। डा. आजम कादरी ने बताया कि उनके गुजारिश पर हमने अपने मेडिकल कालेज के चिकित्‍स डा. जफर इमाम और मोहम्‍मद अली नैय्यर (सुहेल) को इराक में भेजा जो धार्मिक यात्रा अरबईन में शामिल होकर श्रद्धालुओं की चिकित्‍सा सेवा कर रहे हैं। शम्मे गौसिया मेडिकल कालेज के एसए नैय्यर रिजवी ने बताया कि दोनों चिकित्‍सक 15 अगस्‍त को स्‍वाधीनता दिवस के उपलक्ष्‍य में कर्बला में तिरंगा झंडा फहरायेंगे।

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …