Breaking News

मायावती और नी‍तीश कुमार को बनाना चाहते थे प्रधानमंत्री- अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर कहा कि जब 2024 में इंडिया गठबंधन बना था तो हम लोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। इसी तरह जब 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन हुआ था तो हम मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन लगता है कि भाजपा नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में ही रिटायर करना चाहती है। अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय लखनऊ में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि चुनाव आयोग झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सपा का फर्जी वीडियो चलवा रहे हैं। हम उन पर मुकदमा करेंगे। प्रदेश में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई बढ़ा रही है। सुबह देखा कि गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जाएंगे भाजपाई, तब घटेगी महंगाई। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति विदेशी तय कर रहे हैं जबकि देश की विदेश नीति हमारी सरकार को ही तय करनी चाहिए पर ऐसा नहीं हो रहा है। इस मौके पर कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …