वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 04098/04097 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस वाया वाराणसी,गाजीपुर सिटी, बलिया,छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सीतामढ़ी से 23 अप्रैल से 12 जुलाई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को 24 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 04098 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.00 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 10.45 बजे, प्रयागराज जं0 से 14.00 बजे, वाराणसी से 17.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.35 बजे, बलिया से 19.40 बजे, छपरा से 21.30 बजे, सोनपुर से 22.55 बजे, हाजीपुर से 23.10 बजे तथा दूसरे दिन मुजफ््रपुर से 01.00 बजे छूटकर सीतामढ़ी 02.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04097 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 03.45 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 05.45 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.35 बजे, बलिया से 10.47 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.55 बजे, वाराणसी से 13.35 बजे, प्रयागराज जं0 से 16.25 बजे तथा गोविन्दपुरी से 19.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 01.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 आरक्षित कोच लगाये जायेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….