Breaking News

रविवार अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे गेहूं क्रय केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री के लिए 42 दिन में 4,20, 837 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। गेहूं खरीद 17 मार्च से शुरू हुई थी और 15 जून तक चलेगी। रविवार को अवकाश के दिन भी खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर गेहूं बिक्री के लिए किसानों से संपर्क किया। क्रय केंद्रों पर किसानों को असुविधा न हो इसके लिए शुद्ध पेयजल, छाजन समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।अभी तक जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वह वेबसाइट (fcs.up.gov.in) या UP KISAN MITRA एप पर पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा 18001800150 पर फोन करके किसान अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। क्रय केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक खुले रखने के निर्देश हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …