Breaking News

सभी पाकिस्तानी नागरिकों को यूपी से कर दिया गया है बाहर- डीजीपी प्रशांत किशोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर देश से बाहर भेज दिया गया। अंतिम बचे एक नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां लगातार इन पर नजर रखे हुए हैं। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। इसको देखते हुए यूपी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम योगी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ ही उन्हें देश के बाहर रवाना करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि वह सीधे पाकिस्तान ही जाएं। इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजें। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि सीएम के निर्देश पर प्रदेशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हें ढूंढकर तत्काल वापस भेजा गया। शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भी भेजा गया। वर्तमान में एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है। उसे 30 अप्रैल को पाक भेज दिया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …