Breaking News

गाजीपुर: दौवपुर के पूर्व प्रधान और पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालचंद यादव का निधन

ग़ाज़ीपुर। शनिवार को देवकली ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम दौवपुर मड़ई के पूर्व प्रधान और देवकली ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालचंद यादव का करीब 70वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शनिवार को  किसी काम से जिला मुख्यालय पर गए हुए थे अचानक  उनकी तबियत खराब हुई और मौत हो गई।मृत्यु का समाचार सुनकर उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए उनके शुभ चिंतक और विभिन्न पार्टियों के लोग  पहुंचे। शव यात्रा में काफी लोग शामिल थे। चोचकपुर घाट पर उनका  दाहसंस्कार किया गया।वह अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ कर चले गए।मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …