गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद ग्रामसभा के बड़ा मियना गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में इलेक्ट्रिशियन विवेक चौहान की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विवेक अपने ननिहाल में मोटर का कनेक्शन कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए.इस दौरान परिजन उन्हें तुरंत मऊ के प्रकाश हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि विवेक जखनिया के बादशाहपुर गांव के मूल निवासी थे और बचपन से अपने ननिहाल बड़ा मियना में रहते थे. एक साल पहले उनकी शादी चुरामनपुर निवासी चंदा चौहान से हुई थी. विवेक दो भाइयों में बड़े थे. उनके छोटे भाई अभिषेक और बहन सिंपल अभी पढ़ाई कर रहे हैं. माता-पिता प्रयागराज में रहते हैं. वहीं, शव गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. पत्नी चंदा, नानी, मामी सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है.
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….