Breaking News

गाजीपुर: संगठन के गठन में कार्यकर्ताओं की होती है प्रासंगिकता- डा. राकेश त्रिवेदी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के क्रम मे मंडलों के पदाधिकारीयों, कार्यसमिति सदस्यों तथा शक्ति केन्द्रों के गठन की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय छावनी लाइन पर हुई। बैठक मे जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी ने कहा कि संगठन गठन मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की प्रासंगिकता का महत्व सदैव बना रहे,नये दायित्वधारियों के पास समय,समझ और अनुशासन का पुरा पुरा समावेश हो इसका ध्यान अवश्य हो। पर्व के पर्यवेक्षक सोनभद्र जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार केशरी ने मंडल गठन प्रक्रिया के विषय विशेष पर पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका सम्मान के साथ काम करने वाला संगठन है।पदाधिकारी गठन में भौगोलिक, सामाजिक और राजनैतिक संतुलन व समावेश हमारी संगठन निष्ठा का प्रमुख उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मंडल अध्यक्षों से क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान रखते हुए संगठन और सरकार के उद्देश्यों पर काम करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, रविन्द्र राय, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष चौहान,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गर्वजीत सिंह, राजन प्रजापति सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …