Breaking News

गाजीपुर: जूट वाल हैगिंग तकनीकी प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन जारी

गाजीपुर! वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत दक्षता/कौशल विकास/उद्यमिता विकास प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना मे चिन्हित उत्पाद जूट वाल हैगिंग सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं इडवांस ट्रेनिंग एवं उद्यमिता विकस प्रशिक्षण हेतु दिनांक 15.06.2025 तक विभागीय बेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in तथाhttps:// msme.up.gov.in  पर आवेदन आमंत्रित है। इस योजनान्तर्गत तथा समान प्रकृति की योजना में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी स्वयं तथा उनके पति/पत्नी चयन हेतु पात्र नही है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय-उपायुक्त उद्योग , जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर मे सम्पर्क किया जा सकता है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …