Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी और वेस इंण्डिया ने चलाया माहवारी जागरुकता कार्यक्रम

वाराणसी। विकास एवं शिक्षण समिति वेस इंडिया और अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित चिल्ड्रन वैली इंग्लिश स्कूल में किशोरी बालिकाओं के लिए माहवारी स्वच्छता जागरूकता विषय पर एक सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । डायरेक्टर अशोका डा0 सारिका श्रीवास्तव के निर्देशन में किशोरी, बालिाकाओं में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ते हुए और स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने की प्रेरणा देने हेतु विशेषज्ञ वक्ता सुश्री सानिया मनकानी, श्रीमती अनामिका तिवारी एवं सुश्री खुशबू पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं । सुश्री सानिया मनकानी ने कहा मासिक धर्म महिलाओं और किशोरियों के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया है जिसे लेकर डरने या शर्माने की कोई आवश्यकता नहीं है। साफ.सुथरे और सूखे सेनेटरी पैड का इस्तेमाल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद आवश्यक है ।श्रीमती अनामिका तिवारी ने मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों को खारिज करते हुए बताया कि ऐसे समय में पोषणयुक्त आहार जैसे हरी सब्जियाँ फल और दूध का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है। आवश्यकता पड़ने पर माता.पिता शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए । वहीं सुश्री खुशबू पटेल ने सेनेटरी पैड के सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी निस्तारण के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और जानकारी को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में सभी उपस्थित बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। वेस इंडिया निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने श्री विनोद मनकानी को कार्यक्रम में उनके अप्रतिम सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वेस इंडिया के निदेशक एवं पर्यावरणविद डॉ राजेश श्रीवास्तव, विनोद मनकानी, विराट चतुर्वेदी, हेमराज विश्वकर्मा, सुश्री संजना एवं विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …