Breaking News

गाजीपुर: नए फीडर बनने से 14 व 15 मई तक प्रभावित रहेगी उपकेंद्र लोटन इमली की विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर आमघाट के अधीन उपकेंद्र लोटन इमली पर नगर के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए नए फीडर का निर्माण सब्जी मंडी का कार्य जोर शोर से हो रहा है जिसके वजह से 14 और 15 मई टाऊन हाल,गोलाघाट,महाजन टोली,नूरुदिनपुरा, रूइमंडी,नवाब साहब का फाटक सहित दोनों फीडरो की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिसमें अवर अभियंता रणजीत कुमार ने नगर के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि आप लोग संयम बनाए एवं बिजली विभाग का सहयोग करे ताकि जल्द से जल्द नए फीडर का निर्माण करके 24 घंटा विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से दिया जा सके। वही उन्होंने बताया कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बराबर शिकायत मिलती रहती थी कि लो वोल्टेज सहित आए दिन फॉल्ट के वजह से जीवन यापन करने में कठिनाइयां होती थी जिसको ध्यान में रखते हुवे अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह एवं सहायक अभियंता सुधीर कुमार के प्रयास से नए फीडर का निर्माण कराया जा रहा है जो कल तक तैयार करके निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी ताकि जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से 24 घंटा दिया जा सके।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …