Breaking News

वाराणसी: शादी के छह दिन बाद ही पति ने की पत्नी की मार-पीटकर हत्या

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार की रात करीब एक बजे आरती पाल (26) जिसकी शादी बीते नौ मई को मंदिर से राजू पाल से हुई था। उसका मायका रतनूपुर, चंदवक (जौनपुर) है। वह कमरे में सोई हुई थी, तभी उसकी हत्या कर दी गई। बताया गया है कि राजू पाल की यह तीसरी शादी थी। शादी के बाद पत्नी से आए दिन मारपीट भी होता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल मर्चरी भेजा। मौके पर एडिशनल एसपी नीतू, एसीपी सारनाथ भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि हत्या उसी के पति ने ही की है। लाठी-डंडे से मारपीट कर मार डाला है। मृतका का पति गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी राजू पाल के पिता स्व. कतवारू पाल ने अमौली गांव में 11 वर्ष पूर्व दो बीघे जमीन खरीदी थी। तभी से ये लोग खेत में टीन सेड डालकर यहां खेती बाड़ी के लिए रहने लगे। यह मूल निवासी सिंहपुर सारनाथ का है। राजू पाल ने अपनी पत्नी को मारपीट के बाद घायल कर दिया। इसके बाद अपने घर वालों को फोन कर सूचना दी। घरवालों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब जांच किया तो मालूम हुआ कि मृतिका का पति पतेरवां सारनाथ निवासी गोलू पटेल (15) जो इसकी बहन का प्रेमी था। उसे राजू पाल उसका भाई संतोष पाल, राहुल पाल के खिलाफ गोलू पटेल के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। राजू की पहली शादी अदलहाट निवासी पूजा पाल के साथ हुई थी। एक वर्ष बाद पहली पत्नी को छोड़ दिया। दूसरी शादी गाजीपुर के लंका निवासी संध्या पाल के साथ हुई। 15 दिन बाद उसे भी छोड़ दिया। इसके बाद तीसरी शादी बीते नौ मई को चोलापुर क्षेत्र के भैटौली दुर्गा माता मंदिर पर किया था। आरती पाल सुक्खू पाल निवासी रतनूपुर चंदवक जौनपुर की बेटी थी। घटना स्थल पर विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम, डॉग स्क्वायड भी पहुंची। पुलिस हत्यारोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …