Breaking News

मऊ: बारातियों की कार खाई में पलटी, एक की मौत, चार गंभीर

मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह बरातियों की कार खाई में पलट गई। घटना में एक की मौत हो गई और कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर जनपद के बांसगांव से गुरुवार की शाम मधुबन थाना के खीरीकोठा गई थी। रातभर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद बराती वापस लौट रहे थे। उनमें से एक कार UP53EJ7691 मधुबन घोसी मार्ग होते हुए गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 6.30 बजे कार जामडीह गांव के पास पहुंची थी कि चालक को अचानक झपकी आ गई। इतने में कार पुलिया की रेलिंग से टकराई और खाई में पलट गई। कार सवार बांसगांव निवासी चंद्रमोल त्रिपाठी उर्फ दीपू (38) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बांसगांव थाना क्षेत्र के पांडेय तिघरा निवासी किशन पांडेय (30), संदीप प्रजापति (30), भीटी के तिवारी निवासी मदन तिवारी (18) और उनके भाई बिशु तिवारी (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। चारों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली, मऊ ने बताया कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए, पंचनामा बनाकर शव को कब्जे ले लिया गया है। घटना कैसे हुई कारण पता लगाया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …