Breaking News

यूबीआई ने 10 प्राथमिक विद्यालयों को दिया डेस्क बेंच, कुर्सी, टेबल, डीएम गाजीपुर ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम द्वारा बैंक के सीएस आर योजना के तहत गाजीपुर सदर के 10 प्राथमिक विद्यालयों में 20 कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बैठने के लिए 200 डेस्क बेंच, 20 कुर्सी, टेबल का योगदान किया गया है, जिसे जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर पश्चिम के क्षेत्र प्रमुख संजय कुमार सिंन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूलों के लिए उपरोक्त सामान का निर्गम किया गया। बैंक द्वारा सी एस आर के तहत सभी 10 प्राथमिक विद्यालयों में 20 क्लासरूम की पेंटिंग का कार्य भी किया गया है। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार, डिग्री कॉलेज शाखा प्रमुख विजय दुबे मौजुद रहें। बैक द्वारा यह कार्य बैंक के सी एस आर योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के सुविधा के लिए किया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे लाभान्वित होंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …