वाराणसी। चौबेपुर के मोलनापुर गांव के समीप वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात विपरीत दिशा में आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने तेज धक्का मार दिया। हादसे में ससुराल से लौट रहे युवक की मौत हो गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। मृतक की पहचान छितौना के सीताराम (35) पुत्र विजय लाल के रूप मे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दयाराम ने बताया कि मंगलवार की शाम चार बजे सीताराम अपने घर छितौना से ससुराल कटारी धरसौना चोलापुर गया हुआ था। वहां से खाना-पीना खाकर वह देर रात घर लौट रहा था। वह मोलनापुर नहर के मोड़ पर पहुंचा ही था, तभी उसी लेन पर वाराणसी की तरफ आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार सीताराम को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी प्रतिमा का रो-रो कर होश हो जा रही थी। मृतक को दो बेटियां आंचल व चंचला के साथ बेटा सिद्धांर्थ है। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सिर से अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण मौत हो गई।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….