Breaking News

नरवर दुर्घटना में मारे गये चार युवको के परिजनो को एमएलसी चंचल सिंह ने पांच-पांच लाख रूपये की दी सहायता राशि

गाजीपुर। तहसील सदर विकास खण्ड मरदह के अन्तर्गत ग्राम नरवर में काशीदास बाबा पूजा आयोजन के दौरान ट्रांसमिशन बिजली के चपेट में आने हुई हृदय विदारक घटना से चार युवकों के मौत की सूचना प्राप्त होने पर  अत्यन्त दुःख हुआ यह एक अत्यन्त पीडादायक क्षण हैं और इस कठिन समय में उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन की संवेदनायें आपके साथ है। शोक की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार आपके परिवार के साथ खड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। इस दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत मृतक के परिजनों रंजू यादव पत्नी छोटेलाल यादव, हीरालाल यादव पुत्र रामबदन यादव, कुन्नु यादव पुत्र शिवनाथ यादव को पॉच- पॉच लाख रूपये की सहायता धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मौके पर पहॅुचे मा0 विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ ने मृतक छोटेलाल यादव की पत्नी रंजू देवी को पांच लाख रूपये का किसान बीमा दुर्घटना का चेंक देते हुए सीएम या पीएम आवास दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के बच्चें श्रेया,साक्षी,आर्यशी,आर्यन की पढ़ाई हेतु भी सहयोग करने का वादा करते हुए परिजनों का सांत्वाना दिया। मृतक अमन यादव के पिता हीरालाल यादव, मृतक गोरख यादव के पिता कुन्नू यादव को भी पांच लाख रूपये का चेंक प्रदान कर घटना पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया। मृतक रविन्द्र उर्फ कल्लू सिपाही की पत्नी रीमा यादव को ढ़ढास बढाते हुए हर सम्भव मदद दिलाने को कहा। पूजा के आयोजक सुरेन्द्र पंथी से भेंटकर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए घायल संतोष यादव,पवन यादव,अभोरिक यादव,जितेन्द्र यादव,का कुशलक्षेम पूछते हुए हर सभंव मदद दिलाने व करने का सभी को आश्वासन दिया इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उ0प्र0 सरकार एवं जिला प्रशासन आपके साथ है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख बिरनों राजन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव, एमएलसी प्रतिनिधि डा0 प्रदीप पाठक, उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, खण्ड विकास अधिकारी मरदह कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …