Breaking News

मऊ: चेक गणराज यूरोप से भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे शक्ति सिंह का हुआ अभिनंदन

मऊ। भाजयुमो नेता शक्ति सिंह के चेक गणराज्य यूरोप में आयोजित 53 वीं ग्रांड पिलसनर लिब्रेशन वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर गृह जनपद आगमन पर मऊ व्यापार मंच द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर के एक प्लाजा में आयोजित अभिनंदन समारोह में मऊ व्यापार मंच पदाधिकारीयों ने कहाकि शक्ति जैसे युवा नेता का अपने जनपद से होना जनपद के लिए गौरव की बात है। होनहार नेता  द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार देश-विदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया जा रहा है। जी-20 से लगायत विभिन्न आयोजनों में विदेश में भारत के तरफ से प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी बड़े महत्व की बात है। स्वागत समारोह के दौरान शक्ति सिंह ने कहा कि मैं दुनिया में चाहे जहां भी जाऊं लेकिन अपनी माटी से जुड़ाव मुझे सदैव भाता है। ऐसे में जनपद व जनपद वासियों की सुख-दुख में शामिल होना मेरे जीवन का मूल हिस्सा है। इस अवसर पर मऊ व्यापार मंच जिला संयोजक श्रीराम जायसवाल, जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल, आईएमए पूर्व सेक्रेटरी डॉक्टर राहुल राय, मऊ गैस एजेंसी संगठन कोषाध्यक्ष सौरभ बरनवाल, फ्लोर मिल एसोसिएशन कन्हैयालाल, अभिनव खंडेलवाल, तेजप्रताप तिवारी, मऊ फोटोग्राफर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष नीरज जायसवाल, अंकित बरनवाल, रवि खुशवानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …