Breaking News

गाजीपुर: मनबढ़ो के हमले में घायल युवक की बिगड़ी तबियत

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में मनबढ़ो द्वारा रॉड व बटखरे से हमले में घायल हुए चार लोगों में एक की तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह दिन पूर्व शनिवार को गांव के मनबढ़ युवकों ने लाठी – डंडा व बटखरे से हमला कर सज्जाद खां, सलाम खां, इमरान खां व अयान को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया था। सलाम के पिता मुहम्मद नैमुल्लाह खां की तहरीर पर पुलिस ने एहतशाम खां उर्फ टीपू, बारिक खां, इश्तियाक खां और फरहान पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बटखरे से गंभीर चोट लगने के कारण सज्जाद की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायलों के परिजनों ने सोमवार को एसपी डॉ. ईरज राजा से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मनबढ़ो के हमले में घायल युवकों का हालचाल जाना व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को युवक के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …