Breaking News

गाजीपुर: माता-पिता की उपेक्षा करने वाला परिवार कभी नही हो सकता खुशहाल- बाल ब्‍यास कृष्‍णा शरण जी

गाजीपुर। नसीरपुर माऊपारा ग्राम मे आयोजित सप्त दिवसीय शिव पार्वती महायज्ञ के दौरान प्रवचन करते हुए वृन्दावन से आये हुए 14 वर्षीय बाल ब्यास कृष्णा शरण जी महाराज ने कहा जिस परिवार मे माता पिता की उपेक्षा होती हॆ वह परिवार कभी खुशहाल नही हो सकता हॆ।माता पिता तथा दरिद्रनारायण की सेवा करना परमात्मा की सेवा करने के समान हॆ।प्रत्येक ब्यक्ति को अपनी कमाई का दसवां भाग दान करना चाहिए।दान करने से धन बढता हॆ अन्यथा धन का नाश हो जाता हॆ।आज के विषाक्त वातावरण मे धन के लालच मे एक भाई दूसरे भाई का गला काट रहा जो समस्त दुखों का मूल कारण है।श्री बाल ब्यास ने श्री कृष्ण जन्म की कथा,कारण तथा भब्य झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को भाव विभोर कर दिया।उन्होने  कहा जब जब पृथ्बी पर अत्याचार बढता हॆ भक्तों का उध्दार करने के लिए इस घराधाम पर परमात्मा का अवतार होता हॆ।दुष्टों का संहार करके इस धराधाम पर भक्तों की रक्षा कर धर्म की स्थापना करते है।कार्यक्रम मे ब्यवस्थाप नायक यादव ने आये हुर लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया।महायज्ञ की पूर्णाहूति 06 जून को होगी प्रवचन नित्य सायं 06 बजे से 09 बजे रांत्री के बीच चलता है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …