Breaking News

गाजीपुर: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जन्मदिन पर इंद्रलोक गार्डन रविंद्रपुरी गोराबाजार में लगेगा रक्‍तदान शिविर  

गाजीपुर। इंद्रलोक गार्डन रविंद्रपुरी गोराबाजार में देश के लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री योगी आदितयनाथ जी का जन्‍मदिन 5 जून को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस संदर्भ में भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि सीएम योगी जी के जन्‍मदिन पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्‍होने कहा कि रक्‍तदान महादान होता है जो विकट परिस्थितियों में मनुष्‍य की जान की बचाता है। इसलिए अपने लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री के जन्‍मदिन पांच जून दिन गुरुवार को प्रात: 9 बजे से विशाल रक्‍तदान शिविर इंद्रलोक गार्डन रविंद्रपुरी गोराबाजार में लगेगा। इस अवसर पर उन्‍होने जनपद के रक्‍तवीरों से भाग लेकर रक्‍तदान की अपील किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …