Breaking News

जौनपुर: टूरिस्ट एंड ट्रैवल एजेंसी के संचालक को गोली मारकर बदमाशों ने लूटा नकदी और लैपटॉप

जौनपुर। जिले के शाहगंज क्षेत्र के खुटहन रोड पर स्थित अरबाब टूरिस्ट एंड ट्रैवल की दुकान में पांच की संख्या में आए कार सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर संचालक को गोली मार दी। पैर में गोली मारने के बाद बदमाशों ने उसका लैपटॉप और नकदी लूट लिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने निजामपुर बाजार स्थित अरबाब टूरिस्ट एंड ट्रैवल के संचालक मोहम्मद सऊद पुत्र तौफीक के पैर में गोली मार कर लैपटॉप और नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सऊद को लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …