Breaking News

गाजीपुर: बकरीद की नमाज सकुशल संपन्न

गाजीपुर। जिले में शनिवार को ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल संपन्न हुई। नगर में विशेश्‍वरगंज ईदगाह, सट्टी मस्जिद, एमएएच स्‍कूल, गोराबाजार ईदगाह के साथ-साथ सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई ईदगाह पर काफी संख्या में मुस्लिम बंधु नमाज अदा करने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीण अंचलों में बारा, गहमर, उसिया, ताजपुर कुर्रा, गोड़सरा, दिलदारनगर, जमानियां, सैदपुर, नंदगंज, सादात, शादियाबाद, दुल्‍लहपुर, हंसराजपुर, युसुफपुर मुहम्‍मदाबाद, पखनपुरा आदि सैकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। इसके बाद सभी ने बीमार लोगों और सभी के अमन चैन के लिए दुआ भी की। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने चक्रमण कर सुरक्षा-व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गयी है। जनपद में करीब 550 जगहों पर नमाज पढ़ी गयी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …