Breaking News

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिले के विकास को मिली गति

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिले में एक बार फिर विकास के पहिए की गति रफ्तार पकड़ी है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने नगर के प्रमुख सड़क मार्गों को चौड़ीकरण कर सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन ने हरी झंडी दिखायी जिसपर लोक निर्माण विभाग ने स्‍टीमेट बनाकर वित्‍तीय स्‍वीकृति के लिए फाइल भेजी है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि महाराजगंज से लेकर लंका रौजा होते हुए जंगीपुर तक सड़क की चौड़ाई कम होने से काफी जाम लगता है जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है इसलिए हमने महाराजगंज से प्रकाश नगर, लंका, रौजा, होते हुए जंगीपुर तक सड़क को फोर लेन और दोनों तरफ नाला निर्माण और खाजुरिया तिराहा, आईटीआई चौराहा, नवीन स्‍टेडियम से लेकर पीजी कालेज तक के मार्ग को चौड़ीकरण और दोनों तरफ नाला निर्माण बनाने का प्रस्‍ताव शासन को दिया था जिसपर शासन ने पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग को तत्‍काल स्‍टीमेट बनाकर वित्‍तीय स्‍वीकृति के लिए फाइल मांगी। लोक निर्माण विभाग ने तत्‍काल स्‍टीमेट बनाकर फाइल वित्‍तीय स्‍वीकृति के लिए शासन को भेज दी है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …