Breaking News

मुख्‍यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत से गंभीर रोगो के इलाज के लिए शासन ने दी अनन्‍त हास्पिटल, रोहनिया बाजार को अनुमति, इलाज शुरू  

वाराणसी। मुख्‍यमंत्री विवेकाधीन कोष के तहत उपचार के लिए अनन्‍त हास्पिटल रोहनिया बाजार, वाराणसी को शासन ने अनुमति प्रदान की है। यह अनन्‍त हास्पिटल की बड़ी उपलब्धि है क्‍योंकि पूर्वांचल में बीएचयू के बाद दूसरे नंबर पर अनन्‍त हास्पिटल रोहनिया बाजार, वाराणसी को भी शासन ने हरी झंडी दी है। अनन्‍त हास्पिटल के निदेशक आलोक कुमार शर्मा ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी को इस स्‍वीकृति के लिए आभार प्रकट किया है। उन्‍होने कहा कि मुख्‍यमंत्री के इस पहल से पूर्वांचल के गंभीर रोग से पीडि़त गरीबो को इलाज कराने में काफी मदद मिलेगी। हमारा उद्देश्‍य है संवेदना, सेवा और सहायता भाव, उन्‍होने बताया‍ कि अनन्‍त हास्पिटल सभी मेडिकल सुविधाओ से युक्‍त है, कोई भी व्‍यक्ति जो हृदय रोग, किडनी, लीवर, केंसर आदि गंभीर रोगो से पीडित हो वह हास्पिटल के हेल्‍पलाईन नंबर’ 7080202080, 7080202085, 9935474311 पर सम्‍पर्क कर सारी जानकारी ले सकता है और उसे मुख्‍यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज कराने में कोई भी परेशानी नही होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …