Breaking News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की पत्नी ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर में की पूजा

वाराणसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय अपने परिजनों के साथ मंगलवार को वाराणसी के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान मार्कण्डेय महादेव का दुग्धाभिषेक और पूजन किया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कौशल्या देवी गंगा और गोमती के संगम स्थल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने दोनों नदियों का जलार्चन कर आशीर्वाद लिया। संगम की अलौकिक छटा से सभी का मन भाव विभोर हो गया। उन्होंने वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी का पूर्ण कायाकल्प हो रहा है। घाटों का सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, सड़क और धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण काशी की सांस्कृतिक धरोहर को नया जीवन दे रहा है। स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान समाजसेवी विशाल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिमेष मिश्रा, भाजपा नेता अनिल यादव,राहुल यादव,चंद्रिका यादव,अखिलेश यादव, छोटू यादव,सुनीत यादव,अंकित यादव,सत्यम गिरी,पंकज गिरी,गोपी, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …