Breaking News

गाजीपुर: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु

गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने बताया है कि राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र 2025 के प्रवेश हेतु ऑन लाईन प्रक्रिया दिनांक -12.05.2025 से आवेदन हेतु लिंकhttp://www.scvtup.in  पर प्रारम्भ है। साथ ही सत्र 2025 में टाटा टेक्नोलॉजी लि० के सहयोग से राजकीय संस्थान, गाजीपुर में संचालित हो रहे 03 दीर्घकालीन व्यवसायों के नये व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म उपरोक्त लिंक पर आवेदन कर सकते हैं, प्रवेश हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि को बढाते हुए 22.06.2025 तक निर्धारित कर दिया गया है। प्रवेश हेतु आवेदन शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग रू0 250 तथा अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 150 निर्धारित है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन (48) घण्टे का समय दिया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …