Breaking News

गाजीपुर: जेपीएल सीजन-1 का विजेता बनी बरही

गाजीपुर। बिरनों थाना क्षेत्र जयरामपुर में नाईट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था, जिसका फाइनल मैच बरही और पाण्डेयपुर राधे के बीच खेला गया। पाण्डेयपुर राधे ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुये छः ओवर में 51 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका बरही ने तेज गति से पीछा करते हुये चार ओवर में 51 रनों का लक्ष्य पूरा कर विजय श्री हासिल कर प्रथम विजेता बनी। आयोजन समिति के तरफ से विजेता टीम को ट्राफी और 12000 की नगद राशि पुरस्कार के रूप प्रदान की गयी, उपविजेता टीम को मेडल और 6000 की नगद राशि प्रदान की गयी है। मौके पर उपस्थित युवा शक्ति संघ के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव ने समस्त क्रिकेट प्रेमियों सहित खिलाड़ी एवं दर्शक बन्धुओ का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि खेल को हमेशा मन एकाग्र करके खेलना चाहिये मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने हम सभी को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया। आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करते रहे वही पूर्व क्षेत्र पंचायत रोशन यादव ने सभी को बधाई दिया, मौके पर विराट यादव गोलू , पूर्व छात्र नेता हरेन्द्र यादव व अन्य खिलाड़ी व दर्शक उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …