Breaking News

प्रयागराज: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार की मौत

प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीतीरात बिजली गिरने से दंपती और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई। चारों लोग मड़ई में दो चारपाई पर सोए थे। एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। सूचना पार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वीरेंद्र वनवासी (35) पुत्र छोटे वनवासी, पार्वती वनवासी (32) पत्नी वीरेंद्र बनवासी, राधा वनवासी (3) पुत्री वीरेंद्र वनवासी और करिश्मा वनवासी (2) पुत्री वीरेंद्र लनवासी एक ही मड़ई में दो चारपाई पर सो रहे थे। रात में बिजली गिर गई। मड़ई भी पूरी तरह से जल गई।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …