Breaking News

खरवार वेलफेयर सोसायटी शाखा गाजीपुर की बैठक में जाति प्रमाण पत्र पर हुई चर्चा

गाजीपुर। खरवार वेलफेयर सोसायटी शाखा गाजीपुर की बैठक रविवार को रामसुरत सिंह इन्टर कालेज तारीघाट में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेन्द्र खरवार रहे। सर्व प्रथम अमर शहीद नीलांबर खरवार, पितांबर खरवार के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने कहा की  गाजीपुर के  सभी तहसील में खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चर्चा की गई। और  कहा कि जिला प्रशासन एवं स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा खरवार जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। जबकि प्रदेश सरकार का निर्देश है कि अनुसूचित जनजाति की जातियों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। इसके बावजूद भी स्थानीय अधिकारी खरवार जनजाति के लोगों को गुमराह कर परेशान कर रहे हैं। इस अवसर पर गाजीपुर के तीन तहसील के अध्यक्षों का सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना गया।सदर तहसील अध्यक्ष पद पर रामाशीष खरवार, जमानिया तहसील पर सुशीला खरवार,सेवराई तहसील पर अशोक खरवार को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर अरविंद खरवार,हरेंद्र खरवार, विनय खरवार ,रोहित खरवार ,मनोज खरवार ,संजय खरवार ,मुन्ना खरवार ,डा गुलाल खरवार, चंदन खरवार ,त्रिलोकी खरवार, विनोद खरवार, पंकज खरवार, आदिल उपस्थित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद सिंह खरवार व संचालन अशोक खरवार ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर खरवार ने आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …