Breaking News

गाजीपुर: विश्‍व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार जागरुकता दिवस पर वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर  

गाजीपुर। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के द्वारा वृद्धाश्रम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि बुजुर्गों के साथ मौखिक, शारीरिक या भावनात्मक दुर्व्यवहार को रोकना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है, उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की रीढ़ होते है, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बड़ों की साथ समय बिताएं, उनसे प्रेम करें और उनका आदर करें ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें। माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 जो संविधान के तहत गारंटीकृत और मान्यता प्राप्त माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण के लिए वैधानिक सुरक्षा प्रदान करता है। विजय कुमार-प्ट, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा व्हीलचेयर, बेल्ट, वाकर आदि वृद्धजन को वितरीत किया गया तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया तथा श्री रतन जी श्रीवास्तव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल गाजीपुर, श्री अवधेश शर्मा, लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व श्री राकेश पाण्डेय, पी0एल0वी0  उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …