Breaking News

गाजीपुर: कथावचक के टिप्पणी से कायस्थों में रोष- आलोक श्रीवास्तव

गाजीपुर। आलोक श्रीवास्तव अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाज़ीपुर ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त के विरुद्ध अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिनांक 14 जून 2025 को महाराष्ट्र में कायस्थ कुल के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रति टिप्पणी की है जिससे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाज़ीपुर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों के अंदर रोष है, पंडित मिश्रा के इस बयान को सार्वजनिक मंच से आकर माफी मांगना चाहिए। अगर उनके द्वारा माफी नहीं मांगा जाता है तो सभा के राष्ट्रीय /प्रांतीय नेतृत्व का जो आदेश या निर्देश होगा उसी के अनुसार आगे के रणनीति तय की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …