ग़ाज़ीपुर। नीट परीक्षा में अपने पहले प्रयास में सफलता पाने वाली खुशी यादव के पैतृक ग्राम बेलसड़ी में प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों और आसपास के लोगों द्वारा नागरिकों को द्वारा माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। साथ में उनके पिता बृजनाथ यादव और माता सारिका यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। खुशी यादव दर्जन भर गाड़ियों के साथ नंदगंज के चोचकपुर मोड़ से अपने गांव बेलसड़ी पहुंच कर गांव में प्रसिद्ध शिव मंदिर में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इसके बाद गांव सभा की ओर से आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि खुशी यादव ने अपने पहले प्रयास में नीट परीक्षा2025 में 720में 558अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र के साथ ग़ाज़ीपुर जनपद का नाम रौशन किया हैऔर उसे ओबीसी रैंक में 3787मिला है।इसके साथ ही जेईईमेन2025 में 97.3% पाकर उसे सफलता मिली है।स्वागत करने वालों में दादा रामानंद यादव, दादी शान्ति देवी,बेलसड़ी ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि राहुल कुमार उर्फ चिंटू, केशनाथ यादव,प्रभुनाथ यादव ,डॉ सुनील कुमार यादव,श्रीप्रकाश यादव,अमित यादव, महावीर यादव,सुजीत यादव,मोहन यादव,अनिल यादव ,संजय यादव,पंकज,राजेंद्र यादव,खुशबू यादव,संदीप यादव, अखिलेश बिंद आदि के साथ ही गांवसभा की महिला और पुरुष ने माला पहना कर स्वागत किया। अंत में पिता बृजनाथ यादव ने स्वागत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….