Breaking News

सैदपुर विधायक अंकित भारती और खेदन यादव के बीच सियासी जंग चरम पर, एक ने कहा त्याग पत्र दिया हूं तो दूसरे ने कहा पद हटावा दिया

गाजीपुर। सैदपुर के सपा विधायक अंकित भारती और सपा के वरिष्‍ठ नेता खेदन यादव के बीच राजनीतिक जंग चरम पर है। एक-दूसरे को शह-मात देने के लिए पूरी तरह से आमादा हैं। सैदपुर सपा विधायक अंकित भारती ने खेदन यादव पर पार्टी विरोधी कार्यों का आरोप लगाते हुए सपा मुख्‍यालय में शिकायत की। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पार्टी के हाईकमान ने खेदन यादव को प्रदेश सचिव के पद से हटा दिया। इस खबर की भनक लगते ही खेदन यादव ने तत्‍काल पलटवार करते हुए मीडिया में विधायक अंकित भारती के पिता के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि यह खुद विधायक कहलाना पसंद करते हैं और विधायक क्षेत्र में नहीं रहते हैं जिससे कार्यकर्ता परेशान हैं आदि का आरोप लगाते हुए खुद अपने पद से त्‍याग पत्र दे दिया। इस संदर्भ में सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि 19 जून 2025 को अरविंद कुमार सिंह सदस्‍य राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी का पत्र मिला है जिसमे खेदन यादव को प्रदेश सचिव पद से मुक्‍त कर दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि सैदपुर विधानसभा में सपा के अंदर गुटबाजी चरम पर है ऐसे में 2027 का विधानसभा चुनाव की राह आसान नही होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …