Breaking News

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिसर में 21 जून को मनाया जाएगा इंटरनेशनल योगा डे

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिसर में  भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के  प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह के दिशा निर्देशन में सभी प्राचार्यगण एवं पदाधिकारी गण के साथ इंटरनेशनल योगा डे मनाने की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण मीटिंग हुआ । प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा कि महाकुंभ के बाद अब संपूर्ण राष्ट्र ‘महायोग’ की ओर अग्रसर है। आइए, इस 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सब योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और ‘स्वस्थ व्यक्ति, सशक्त राष्ट्र’ की दिशा में एक सशक्त एवं सार्थक कदम बढ़ाएं।’  इसी क्रम में मीटिंग में सुनिश्चित किया गया  कि सत्यदेव कॉलेज परिवार के सभी पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक  गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा विद्यार्थी गण सभी प्रातः 7:00 बजे सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के हरित प्रांगण में पहुंच जाएंगे और जनपद गाजीपुर के प्रसिद्ध योगाचार्य ब्रजमोहन जी के साथ योगाभ्यास करेंगे तत्पश्चात वृक्षारोपण का भी कार्यक्रम संपन्न होगा ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस परिवार की तरफ से सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उपस्थित होने के लिए निमंत्रित किया गया। मीटिंग में सत्यदेव कॉलेज के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, डॉक्टर तेज प्रताप, डॉक्टर अजीत कुमार यादव, इंजीनियर सुनील कुमार यादव, डॉ रोहित सिंह, राजकुमार त्यागी, सुमित सिंह, नवनीत वर्मा, चंद्रसेन तिवारी इत्यादि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …