Breaking News

सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस परिसर गाजीपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस परिसर में भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुहिम को आगे बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया । सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में योगाचार्य बृजमोहन जी  के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात  सभी उपस्थित प्राचार्यगण, शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग आरोग्य का द्वार है,जीवन में संतुलन के लिए योग अपनाएँ। योग क्रिया ही नहीं नहीं बल्कि निरोगी जीवन,यौवन और कल्याण का विज्ञान है। योग संपूर्ण जीवन पद्धति, जीवन का अनुशासन है, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, योग के स्वाभाविक परिणाम है। उन्होंने योग प्रशिक्षक ब्रजमोहन जी का  स्वागत करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दिए।  तत्पश्चा योग प्रशिक्षक ने सबको हमेशा मुस्कुराते रहने की सलाह देते हुए त्रिकोणासन ,वज्रासन, सरपासन, अनुलोम विलोम, सिंहासन, कपालभाति इत्यादि आसनों का अभ्यास कराया। योग शिविर के कार्यक्रम को समाप्त होने के पश्चात प्रोफेसर सानंद सिंह तथा  रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, कोऑर्डिनेटर डॉ रामचंद्र दुबे, प्राचार्य डॉ रोहित सिंह ,डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, डॉक्टर अजीत कुमार यादव, इंजीनियर सुनील कुमार यादव, दिनेश सिंह यादव, राजकुमार त्यागी, चंद्रसेन तिवारी ने वृक्षारोपण का पुनीत कार्य किया।  उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के सभी शिक्षक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण तथा  भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन का कार्य अमित रघुवंशी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …