Breaking News

बलिया: तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बालक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बलिया। जिले के बांसडीह-मनियर मार्ग पर सोमवार को हालपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व मजिस्ट्रेट जाम समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से वार्ता करने में जुट गए। लेकिन समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी रहा। जानकारी के अनुसार मनियर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बोलोरो ने अनियंत्रित होकर हालपुर निवासी आयुष (6) पुत्र अंजनी साहनी को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस व तहसीलदार नितिन सिंह ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही मुआवजे की मांग की गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …