वाराणसी। राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग भारत सरकार के द्वारा सखी वन स्टाप सेंटर वाराणसी का निरीक्षण किया गया। केंद्र में स्थापित महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी, चिकित्सीय कक्ष , परामर्श कक्ष, कैंटीन का निरीक्षण किया गया, साथ ही आश्रय में रह रही महिला से बात कर उनकी समस्या जानी एवं केंद्र पर उपस्थित अपने प्रकरण में कार्यवाही हेतु आई महिला से उसकी समस्या के बारे में पूछा गया। केंद्र पर उपस्थित कार्मिकों को उनके सहायता हेतु निर्देश दिया गया। मंत्री जी द्वारा यह जानकारी प्राप्त की गई कि केंद्र पर महिलाओं की समस्या से संबंधित किस प्रकार के केस ज्यादा आते हैं ।केंद्र के परिसर में मंत्री जी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक वन स्टॉप सेंटर रश्मि दुबे, वन स्टॉप सेंटर के समस्त कार्मिक श्वेता ,खुशबू ,प्रियंका, चंचला आदि उपस्थित रहे, जिला बाल संरक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह, नम्रता श्रीवास्तव, शिखा सिंह एवं रेखा श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….