Breaking News

महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर के छात्र-छात्राओं से मिले सीएम योगी, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज गाजीपुर के छात्र-छात्राओं से सीएम योगी मिले और उनके शिक्षा और अन्‍य सुविधाओं के बारे में विस्‍तृत रुप से जानकारी ली। अपने निर्धारित समय के कुछ विलंब से सीएम योगी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर हेलीकाप्‍टर से उतरे। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह, राज्‍यसभा सांसद नीरज शेखर, राज्‍यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत, भाजपा के जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, भाजपा नेता आदित्‍य सिंह ने मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत किया। इसके बाद सीएम योगी सीधे महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासीय मेडिकल कालेज के प्रांगण में पहुंचे जहां पर निर्माणाधीन नर्सिंग होम की बिल्‍डिंग और मेडिकल कालेज के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवनों का निरीक्षण किया। मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं से सीएम योगी मिले। उन्‍होने हर पहलुओं पर छात्र-छात्राओं से चर्चा की। सीएम योगी ने शिक्षण कार्य, हॉस्‍टल व्‍यवस्था, मेडिकल सुविधाएं आदि के बारे में विस्‍तृत जानकारी ली। सीएम योगी से मिलकर मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखें। छात्र-छात्राओं ने बताया कि आज हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हमलोगों से वार्ता कर जानकारी प्राप्‍त किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …