Breaking News

सीएम योगी ने गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को दी बधाई, कहा- ओपीडी में हो रहा है अच्‍छा कार्य

गाजीपुर। महर्षि विश्‍वामित्र स्‍वशासी मेडिकल कालेज गाजीपुर का सीएम योगी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्‍यमंत्री को बताया गया कि इस मेडिकल कालेज में तीन हजार से साढे तीन हजार मरीज प्रतिदिन ओपीडी में देखे जाते है। इस जानकारी पर मुख्‍यमंत्री ने प्रशंता जाहिर करते हुए कालेज के प्रिंसिपल को बेहतर कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि मेडिकल कालेज के विकास में हर संसाधनो को सरकार मुहैया करायेगी। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. आनंद मिश्रा ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि मुख्‍यमंत्री जी को जब जानकारी मिली कि इस मेडिकल कालेज में पहले छह सौ मरीज प्रतिदिन देखे जाते थे, लेकिन हमारे कार्यभार ग्रहण करने के बाद टीमवर्क के साथ कार्य करने पर आज परिणाम यह है कि प्रतिदिन तीन हजार से साढे तीन हजार मरीज ओपीडी में चिकित्‍सको द्वारा देखे जाते है। आर्थो और जनरल आदि के कई चिकित्‍सक आये हुए मरीजो की सेवा करते है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …